नारी शक्ति को सलाम! पानीपत में महिला ने सुबह दिया बच्ची को जन्म, दोपहर को देने पहुंची B.Ed की परीक्षा

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 09:09 AM (IST)

इसराना : नारी शक्ति शिक्षा के प्रति जागरूक दिखाई दी। डिलीवरी होते ही महिला छात्रा ने बी.एड. का पेपर दिया। वीरवार को एन.सी. कॉलेज ऑफ  एजुकेशन के परीक्षा केंद्र में एन.सी. कॉलेज की एक छात्रा की गुरुवार सुबह 10 बजे एन.सी. मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल इसराना में डिलीवरी हुई और वह महिला छात्र 2 बजे परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंची। 

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरेश जागलान ने बताया कि गुड़िया मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। छात्रा ने आज सुबह करीब 10 बजे एक बच्ची को जन्म दिया और वह बिल्कुल स्वस्थ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static