नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 07:52 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): भोंडसी थाना एरिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑफिस में महिला से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपी के चंगुल से भागते समय पीडि़ता सडक़ हादसे में घायल भी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सोहना क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह वीरवार की दोपहर बाद उसके ऑफिस पहुंची तो आरोपी युवक ने दरवाजे बंद कर लिए और उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना डाली और पीडिता को आप बीती किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीडिता को जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ऑफिस से निकाल दिया।

 

बदहवास विवाहिता अपने घर की तरफ दौड़ी तो एक वाहन की चपेट में आने से घायल भी हो गई। जैसे तैसे वह घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। भोंडसी थाना प्रभारी समर ने बताया कि आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश मार रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static