पति की हत्या में सजा काट रही महिला की जेल में मौत, इस वजह से गई जान...
punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 07:50 PM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले की जिला जेल में बंद संगीता (30) की बुधवार को मौत हो गई। वह पति की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही थीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें मंगलवार को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया था। परिजन तुरंत पहुंचे।
थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण शव को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहां वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजन और जेल अधिकारियों ने बताया कि संगीता कैंसर से पीड़ित थीं और हाल के दिनों में उनकी तबियत लगातार कमजोर चल रही थी।
पति की हत्या में काट रही थीं सज़ा
जानकारी के अनुसार संगीता का विवाह पानीपत के चांदनीबाग थाने के धूपसिंह नगर निवासी अनिल से हुआ था औक उनके 2 बच्चे थे। 27 अक्टूबर 2020 को अनिल अपने घर में मृत मिले थे, जिस पर अनिल के पिता ने संगीता व परिवार के एक युवक सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। साल 2023 में अदालत ने दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)