महिला पर उसके पति ने शेविंग ब्लेड से किया हमला, घटना के बाद से आरोपी पति व उसका भाई फरार

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 09:13 AM (IST)

रोहतक : कलानौर खंड के गांव माडौदी जाटान में एक पति ने अपनी पत्नि पर शेविंग ब्लेड से जानलेवा हमला किया है। इस घटना में आरोपी पति का भाई भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर ही महिला पर हमला किया है।  घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जबकि घायल महिला को उपचार के लिए पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति व भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के गांव कथुरा निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। अब उसका पति तलाक लेना चाहता है और वह तलाक देना नहीं चाहती।  इसके कारण उसकी पति के साथ अनबन रहती थी। साथ ही पिता व भाई के साथ भी अनबन है। शिकायत के अनुसार फिलहाल करीब 3 महीने से वह अपनी बहन रचना के पास रोहतक के गांव माडौदी जाटान में रहती है। उसके पति व भाई ने उसे फोन पर धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

धमकी देने के बाद उसका भाई व पति गांव माडौदी जाटान पहुंच गए, जहां पर रेखा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। वहीं शेविंग ब्लेड से चेहरे व गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। रेखा ने बताया कि झगड़े के दौरान बीच-बचाव के लिए उसकी बहन व मां आई तो दोनों वहां से भाग गए। 

बयान दर्ज कर लिए हैं: जांच अधिकारी सुरेश
जांच अधिकारी एस.आई. सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित रेखा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिसके आधार पर उसके पति सोनू व भाई आदर्श के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static