नशा तस्करी के अवैध धंधे में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार, कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 01:01 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गौतम नगर से अवैध तरीके से गंजापती बेचते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों महिलाओं से पुलिस ने 500 ग्राम से ज्यादा गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि गौतम नगर से कई बार शिकायत मिल रही थी यहाँ अवैध तरिके से घरों से गांजा पत्ती (सुल्फा) बेचने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना देर रात रेड की तो अलग-अलग घर से दो महिलाओं को गांजा पत्ती बेचते हुए पकड़ा है। दोनों महिलाएं गौतम नगर की रहने वाली है और दोनों महिलाओं से करीब 500 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। दोनों महिलाओं के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब यह पता लगाया जाएगा कि ये महिलाएं कहां से गांजा पत्ती लाकर कब से यहां बेचने का काम करती है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static