बच्चों की परवरिश व पति की दवाइयों के खर्चे के लिए महिला चलाने लगीं ई-रिक्शा, महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं ‘अनीता दीदी''

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 03:10 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए चरखी दादरी की रहने वाली अनिता ने ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया। बच्चों के लिए खुद ई-रिक्शा लोन पर खरीदी और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई। पिता का साया उठ गया था, पति के बीमार होने के बाद घर खर्च निकालने के लिए अनिता ने ई-रिक्शा लेकर दादरी जिला की पहली महिला ऑटो चालक बनी हैं। अपने हौसले के दम पर अनीता देवी का आत्मनिर्भर बनने का सपना है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक दादरी निवासी ई-रिक्शा चालक अनिता ने अपने जज्बे की मिसाल कायम की है। अपने बीमार पति और बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी अपने कंधे पर रखते हुए ई-रिक्शा लोन पर निकलवाया। ई-रिक्शा चलाकर अपने पति का इलाज और अपने बच्चों का पालन पोषण के साथ रिक्शा का लोन भी भरेंगी। अनिता ने बताया कि पति के इलाज में डॉक्टरों का खर्च और बच्चों के पालन पोषण के लिए केवल यही एक रास्ता मेरे पास है। 

झांसी की रानी संगठन की प्रधान प्रियंका प्रजापति ने बताया कि सामाजिक तानों और पुरुष प्रधान सोच से अनिता ने काफी हिम्मत भरा कदम उठाया है। संगठन की अन्य सदस्यों ने भी अनिता का हौंसला बढ़ाया और अब वह अपने दम पर परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगी। महिला यात्रियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक अनिता दीदी के साथ आने जाने में किसी भी प्रकार का डर नहीं लगता है। अनिता दीदी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं नगर परिषद चेयरमैन बक्सी सैनी ने अनिता के जज्बे का सलाम करते हुए उन्हें सम्मानित किया और समाज में महिलाओं को प्रेरणा के रूप में आगे बढ़ने की नसीहम दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के समक्ष काम करने में सक्षम हैं। खुशी है कि अनिता दादरी जिला की पहली महिला ऑटो चालक बनी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static