दिल्ली में किए कामों का प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरेंगे कार्यकर्ता: नवीन जयहिंद

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 09:07 AM (IST)

रोहतक(स.ह.): आम आदमी पार्टी की बुधवार को रोहतक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता, लोकसभा संगठन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शामिल हुए और चुनाव प्रचार-प्रसार सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर 20 सदस्यीय राज्यस्तरीय चुनाव कोर कमेटी का गठन किया गया है।

इसके साथ लोकसभा स्तर पर भी 20 सदस्यीय लोकसभा कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का मुख्य काम पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार करना, चुनाव के लिए फंड इक्ट्ठा करना, 10 हजार पोलिंग स्टेशन व 20 हजार बूथ अध्यक्षों को ट्रेनिंग देना आदि।  जयहिंद ने कहा कि लोकसभा स्तर पर 200 प्रचार वाहन 15 अप्रैल से गांव-गांव जाकर दिल्ली में किए गए कामों का प्रचार करेंगे। साथ ही भाजपा का 2014 का मैनीफेस्टो साथ लेकर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इलैक्शन कोर कमेटी के सदस्य
1.      पंडित ओम नारायण (प्रोफैसर)
2.      सोएब आलम (अधिवक्ता)
3.      विशाल खुब्बर  (कृषि विशेषज्ञ )
4.      आर.एस. राठी (अधिवक्ता)
5.      कृयाण सिंह (किसान नेता )
6.      लक्ष्य गर्ग  (फार्मासिस्ट)
7.      सुधीर (आर.टी.आई. एक्टिविस्ट)
8.      सुखवीर (इंजीनियर)
9.      अश्वनी दुल्हेड़ा (डाक्टर)
10.    प्रदीप कुमार (शिक्षक )
11.    योगेश्वर
12.    गिर्राज शर्मा (बिल्डर)
13.    धर्मबीर भड़ाना
14.    महेश यादव (पूर्व सरपंच )
15.    मनोज राठी (समाजसेवी)
16.     गुरदेव सूरा (किसान)
17.    अनिश खान (डिजाइनर)
18.    अनूप संधू (कृषक)
19.    विमल किशोर (एजुकेशन एक्टिविस्ट)
20.    जसबीर दहिया (किसान)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static