उफान पर आई यमुना नदी, तेज बहाव में बहे बिजली के पोल

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 10:08 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बरसात के बाद यमुनानदी उफान पर बह रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी पिछले दो दिन से रुक रुक हो रही बरसात ने यमुना नदी से सटे गांव के किसानो की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यमुनानदी के तेज बहाव के कारण बिजली के कई पोल बह जाने से यमुना नदी पार खेतों में बने डेरों में बिजली का संकट गहरा गया है, जिससे किसानों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि यमुना नदी स सटे क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि वीरवार देर रात से यमुनानदी उफान पर चल रही है। जिससे किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। किसानों ने बताया कि तेज बहाव के कारण यमुना नदी के बीच लगे बिजली के पोल भी बह गए, जिस कारण यमुनापार पिछले दो दिन से बिजली की सप्लाई बिलकुल ठप्प पड़ी है। उन्होंने बताया की यमुना नदी के पानी से उनकी फसले जलमग्न हो गई है। अगर पानी ज्यादा आता है तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट जारी किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static