‘आप’ हमेशा मुद्दों को लेकर जनता के लिए लड़ती है : जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 10:34 AM (IST)

हिसार (ब्यूरो): आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी हमेशा ही मुद्दों को लेकर जनता के लिए लड़ती रही है। वह शनिवार को सुशीला भवन में आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में आए हुए थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ  कांड किए हैं और इन कांडों का जनता तक लेकर जाएंगे। इस सरकार में प्रदेश का भाईचारा खराब हुआ है।

सरकारी, स्कूल, अस्पतालों का बुरा हाल है अगर किसी को सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ जाए तो जमीन बेचनी पड़ जाती है। सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से हजारों लोग आज अंधा होने की कगार पर और मुख्यमंत्री खट्टर रोड शो में व्यस्त हैं। शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों का उद्घाटन करते घूम रहे हैं और सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे हैं। किसान कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से प्रदेश को बचाना जरूरी है इसके लिए जनता को जुमलों की झूठ से बाहर निकालना होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News

static