युवा चेहरे को मिलेगी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी: तंवर

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 10:46 AM (IST)

कलायत(कुलदीप): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि उम्रदराज लोग भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन सत्ता में आने पर कांग्रेस युवा चेहरे को प्रदेश मुखिया की कमान सौंपेगी। इस तरह तंवर ने बगैर नाम लिए कांंग्रेस के अंदर और बाहर अपने विरोधियों पर एक तीर से कई निशाने साधे। तंवर रविवार को बढ़सीकरी कलां गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूॢत स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग हैं जो मुंह में राम-राम और बगल में छुरी रखते हैं। इनकी छुरी छीनने के लिए मैं सियासत में आया हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर बी.पी.एल. परिवारों के कर्ज माफ करेगी। 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और हर वर्ग से जुड़े विषय शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। भाजपा इस मुगालते में न रहे कि झूठ फरेब से जींद उप चुनाव में जीत दर्ज करने की भांति वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हो जाएंगे। हर तरफ कांग्रेस की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता की आवाज बनते हुए सत्ता में आएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static