फरीदाबाद में यूथ बीजेपी ने उदय भान का फूंका पुतला, कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 10:20 PM (IST)

फरीदाबाद(पूजा): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान द्वारा पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर किए गए टिप्पणी को लेकर फरीदाबाद में यूथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उदयभान का पुतला भी फूंका गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की है।
वहीं भारतीय युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने कहा कि अगर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का इस्तीफा नहीं लिया तो भारतीय युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)