Zepto के वेयर हाउस में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 08:17 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मंगलवार को एक तरफ जहां गुड़गांव बारिश के बाद जलभराव से जूझता रहा वहीं, दोपहर बाद गुड़गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-85 में ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप Zepto के वेयरहाउस में आग लग गई। सूचना मिलते ही मानेसर दमकल केंद्र से दो गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दमकल अधिकारियों ने बताया कि सूचना दोपहर बाद मिली थी कि सेक्टर- 85 में Maxort स्पोर्टस हब के पास स्थित Zepto के वेयरहाउस में आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दो गाड़ियों को मानेसर केंद्र से मौके पर भेजकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य दमकल केंद्रों से भी गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। धुआं अधिक होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बारिश में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यहां आग लगी है। जांच के बाद ही आग लगने के असल कारण पता लग पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static