1175 कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं नियमित : विज

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2015 - 05:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (संघी): हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रहे 1175 कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया है। इससे 3 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार की इस सकारात्मक पहल पर नियमित किए गए कर्मचारियों में ग्रुप-ए के 8 तथा ग्रुप-बी के 90 अधिकारी शामिल हैं, जबकि इससे ग्रुप-सी के 1025 तथा ग्रुप-डी के 52 कर्मचारियों को लाभ होगा। ये कर्मचारी पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से अपनी नौकरी के स्थाई होने की बाट जोह रहे थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static