PHOTOS: युवक की गोली मारकर हत्या, भड़के लोगों ने लगा दी बसों को आग

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2015 - 03:05 PM (IST)

हिसार (पवन राठी): आदमपुर क्षेत्र के गांव सदलपुर में डेयरी संचालक विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं लोगों ने हत्या के विरोध में जाम लगा दिया। हिसार के मंडी आदमपुर इलाके के सदनपुर गांव में भड़के लोगों ने दो बसें फूंक दीं। फूंकी गई बसें हरियाणा रोडवेज की हैं। जानकारी के अनुसार गत गुरुवार रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से सुबह गांव वाले भड़क गए।

23 वर्षीय विनोद के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी तक शव के दाहसंस्कार करने से मना कर दिया है। मृतक विनोद के परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात को कार और बाइक पर सवार 6 लोगों ने विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी। ये सभी विनोद से पैसे की डिमांड कर रहे थे।

हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। डीएसपी परमवीर सनोता मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static