घर के बाहर इवनिंग वॉक कर रही दो महिलाओं पर एसिड अटैक
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2015 - 12:06 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र के हर गोबिंद नगर में गत गुरुवार देर शाम को अपने घर के बहार सैर कर रही दो महिलाओ पर बाइक पर दो अज्ञात युवकों ने तेजाब फेंक दिया। महिलाओ को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिलाओं का इलाज चल रहा है।
वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर महिलाओं के बयान लिए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में मौके पर पहुंचे इनैलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी मामले की निंदा की है।