HCS पेपर लीक मामला: सुशीला की रिमांड अवधि 2 दिन और बढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 03:30 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो):एच.सी.एस. (ज्यूडीशियल) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सुशीला को एस.आई.टी. ने 2 दिन के रिमांड के बाद पुन: अदालत में पेश किया। अदालत में सरकारी वकील ने सुशीला का 4 दिन का रिमांड मांगते हुए दलील दी कि सुशीला ने सुनीता के कहने पर अपना मोबाइल फोन तोड़ा था। पुलिस ने यह फोन रिकवर कर लिया है, वहीं आरोपी ने पेपर के बदले पैसे देने के लिए पिंजौर स्थित एक प्लॉट बेचा था। इससे संबंधित दस्तावेज व अन्य कागजात रिकवर करने के लिए पुलिस को आरोपी को चरखी दादरी ले जाना है।

सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुशीला की रिमांड अवधि 2 दिन और बढ़ा दी है। एस.आई.टी. ने सुशीला को रविवार को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। सरकारी वकील ने दलील दी कि सुशीला ने एविडैंस एक्ट 27 के तहत पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने सुनीता के कहने पर अपना मोबाइल फोन तोड़ा था, क्योंकि उस फोन में सुनीता व सुशीला के बीच पेपर लीक के बाद की कई कॉल रिकार्डिंग थी। फोन तोडऩे के बाद उसने इसे पंचकूला सैक्टर-5 स्थित घर पर ही रख दिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static