फैक्टरी पर काम करते मजदूर की करंट लगने से मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 01:40 PM (IST)

समालखा(राकेश):सर्विस लेन पर स्थित एक टोका फैक्टरी में काम करने वाले करीब 32 वर्षीय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शहर की कई फैक्टरियों के मजदूर व ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सैंटर के प्रदेश सचिव व कारखाना मजदूर यूनियन समालखा के प्रधान भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिहार के लखीसराय वासी 32 वर्षीय उत्तम मंडला सर्विस लेन पर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। गत सुबह के समय वह टोका मशीन के स्टैंड बना रहा था। इसी दौरान बरमा पर काम कर रहा था। काम करते समय मशीन मेंं आए करंट आ गया। करंट की चपेट में  आने से उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जहां पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सैंटर के प्रदेश सचिव व कारखाना मजदूर यूनियन समालखा के प्रधान हरिप्रकाश सहित विभिन्न फैक्टरियों से मजदूर भी पहुंचे। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी। 

चौकी इंचार्ज अतर सिंह का कहना है कि मृतक के भाई के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static