बाइक व ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 03:07 PM (IST)

महेंद्रगढ़(मोहन): महेन्द्रगढ़-कनीना सड़क मार्ग पर बाइक व ट्रक की हुई टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल सिपाही (26) व दमन पुत्र देशराज निवासी कनीना बाइक से अपने निजी कार्य के लिए जा रहे थे, दअरसल विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक अनिल व दमन बुरी तरह से घायल हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेन्द्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दमन को मृत घोषित कर दिया व अनिल की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगामी उपचार के लिए हायर सैन्टर रैफर कर दिया। जब परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी ले जा रहे थे तो अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शवों का पोस्टमार्टम उप नागरिक अस्पताल महेन्द्रगढ़ में करवाकर परिनजों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मृतक दमन के जीजा उदय सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static