अापसी झगड़े में महिला सहित दो लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 02:45 PM (IST)

महेंद्रगढ़(मोहन): अलग-अलग गांवों में हुए झगड़े में एक महिला सहित 3 लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में  आया है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के  अनुसार गांव झगडोली में हुए झगड़े में रत्न सिंह पुत्र हीरा लाल, नरेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र व गांव देवास की आरती घायल हो गई। घायलों को उपचार  के लिए सामान्य अस्पताल महेन्द्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए हायर सैंटर रैफर कर दिया। 

वहीं, उपमंडल के गांव सतनाली मे हुए झगड़े में दम्पति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार लाली देवी पत्नी महेन्द्र सिंह पुत्र रामकुमार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल महेन्द्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए हायर सैन्टर रैफर कर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static