किडनैप कर नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोपी को उमरकैद

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 04:13 PM (IST)

रेवाड़ी : एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी ठहरात हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी युवक नारनौल का रहने वाला है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी नाबालिग पोती 18 जुलाई 2018 को घर से स्कूल के लिए गई थी, लकिन वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया तो शहर थाना पुलिस न अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

महिला ने एक युवक पर उसको बहला फुसला कर ल जान का संदेह जताया था। पुलिस ने 3 दिन बाद ही नारनौल के गांव कोरियावास निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लड़की को उसके कब्ज से बरामद किया था। मैडिकल जांच में लड़की से दुष्कर्म करना भी सामने आया था | तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान दर्ज करन के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने मनोज को दोषी करार देते हुए आज उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static