हरियाणा में 10 सीटों के चुनाव की रणनीति के लिए  भाजपा का कंट्रोल रूम होगा रोहतक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 03:55 PM (IST)

रोहतक (दिपक भारद्वाज): प्रदेश में दसों लोकसभा सीटे जीतने के लिए बीजेपी  एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इस कड़ी में चुनावी दौर में भाजपा की निगाहें रोहतक लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। रोहतक लोकसभा शह प्रभारी विश्वाश शारंग ने बताया कि चुनाव की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अलग अलग कार्यक्रमों के इंचार्ज बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की दस सीटे कैसे जीती जाए इसके लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही उन्होंने गठबंधन के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि समय पर प्रदेश में प्रत्यासियों की घोषणा की जाएगी। विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए रोहतक इसका कंट्रोल रूम रोहतक होगा।

लोकसभा सह प्रभारी
विश्वाश ने स्पष्ठ किया है वो प्रदेष में अकेले चुनाव लड़ेगी ओर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी,साथ ही प्रत्यासियों की घोषणा पर भी उन्होंने कहा कि समय पर और जल्द ही चुनाव प्रत्यासियों की घोषण हो जाएगी। विपक्ष द्वारा चैकीदार को चोर कहने के सवाल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चोरी की चर्चाए चलेगी तो फिर जीजा,साले और दीदी का भी कहीं ना कहीं जिक्र जरूर होगा उन्होंने कहा प्रदेश के किसानों की जमीनें किसने बेची इस पर भी चर्चा होगी,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो देश के सम्मान की अस्मियता की एकता की चौकीदारी की है और इस अभियान में वह सब शामिल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static