पूर्व CM हुड्डा पर दर्ज केस पर बोले ओमप्रकाश धनखड़

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 03:26 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताया है।  

 

मिली जानकारी के अनुसार धनखड़ आज रोहतक पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक प्रक्रिया है और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे अपनी टीम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टीम का कप्तान खिलाड़ी तय करता है, उसी प्रकार सीएम, सरकार का कप्तान होता है। वही सब तय करता है।   

 

बेरोजगारी भत्ते के मामले में युवा इनेलो के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी से बेरोजगारी खत्म करने में लगी है। हर जिले में उसी जिले के लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। ऐसे में बेरोजगारी भत्ते की जरूरत ही नहीं रहेगी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी द्वारा दर्ज करवाए गए केस पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं। उसी आधार पर केस दर्ज हो रहे हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जोखिम फ्री बनाया जाएगा। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static