Pics: अभय चौटाला ने हुड्डा पर जमकर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 04:35 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): अभय चौटाला आज सिरसा के गांव ओढ़ां में आयोजित सद्‍भावना सम्मेलन के बाद मीडिया से रू-ब-रू हुए। 

 

डबवाली हलके के ओढ़ां गांव में आयोजित सद्‍भावना सम्मलेन में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दें कि 2 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के पीछे राज क्या है। 

 

वहीं अभय आज दूसरे दिन भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते नजर आए। हुड्डा कुछ भी कर ले वह जेल जाने से नहीं बच सकते है। इन्होंने 10 साल तक प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। अभय ने कहा कि जब तक भूपेंद्र जेल नहीं जाएंगे तब तक इनेलो पार्टी चैन से नहीं बैठेंगे। अभय ने कांग्रेस में चल रहे घमासान पर भी चुटकी ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static