फूड इंस्पैक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर की धोखाधड़ी, ठगे 3 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 03:28 PM (IST)

गोहाना (अरोड़ा) : गांव मिर्जापुर खेड़ी के एक व्यक्ति ने गांव कथूरा के एक व्यक्ति पर उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। जब लिस्ट में नाम नहीं आया तो ग्रामीण ने रुपए वापस मांगे, जिस पर उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी देवी सिंह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसका गांव कथूरा निवासी विकास बंसल के घर आना-जाना था।

देवी सिंह का कहना है कि विकास बंसल ने उससे कहा कि वह उसके बेटे को फूड एंड सप्लाई विभाग में इंस्पैक्टर की नौकरी लगवा देगा, जिसको लेकर उसे एडवांस में 3 लाख रुपए देने होंगे। सितम्बर, 2017 में देवी सिंह ने विकास को 3 लाख रुपए दिए थे। जब परीक्षा का परिणाम आया तो देवी सिंह के बेटे का चयन नहीं हुआ। इस पर उसने विकास से रुपए वापस मांगे। विकास ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में रुपए देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। देवी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static