'' मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है, मैं उसे स्वीकार करता हूं'': गोयल

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 10:33 AM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): प्रदेश में मंत्री मंडल में फेरबदल के बाद हरियाणा उद्योग कैबिनेट मंत्री में शामिल हुए फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल ने आज सोनीपत पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की।

 

उन्होंने कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा जो मुझे जिम्मेवारी दी गई है मैं उस चुनौती को स्वीकार करता हूं। 

 

उन्होंने भूतपूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि फरीदाबाद एशिया का मैनचेस्टर कहलाता था। भूतपूर्व सरकार के चलते वहां से इंडस्ट्रियल उठकर चले गए, अब हमारा काम प्रदेश और फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरुप वापिस दिलाना है। जो भी व्यवस्थाएं हैं, उनको वापिस से लाया जाएगा।

 

हरियाणा के अंदर पीछे इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया और उम्मीद से ज्यादा इंवरेस्टर ने ओ.एम.यू. हरियाणा सरकार के साथ किया। 6 लाख करोड़ के हरियाणा के समुचित विकास के लिए ओ.एम.यू. साइन किए हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static