आचार्य देवव्रत बोले, युवा पीढ़ी में आतंकी खतरे से भी बड़ा बन चुका है ड्रग का खतरा

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2016 - 05:01 PM (IST)

यमुनानगर (सुमिर अोबरॉय): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जगाधरी के आर्य कन्या विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मंच के माध्यम से राज्यपाल ने नशे की बढ़ती प्रवत्ति पर चिंता व्यक्त की।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी से ड्रग के नशे की तरफ बढ़ रही है। स्कूल और कॉलेज भी इससे बचे हुए नहीं है। इसलिए इसे गंभीरता से लेना होगा। आज आतंकी खतरे से भी बड़ा ड्रग का खतरा बन चुका है। इसलिए मां-बाप को अपने बच्चों को लेकर सतर्क रहना होगा। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है।

हर रोज सुबह कहीं न कही डकैती, लूट, हत्या व अन्य अपराधों में युवाओं का नाम आता है। इस प्रकार के युवाओं की देश को जरूरत नहीं है। देश को आज उस युवा पीढ़ी की जरूरत है, जो देश के विकास व प्रगति में योगदान दे।

इसलिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक सोच के साथ इस तरफ कद्द बढ़ाना होगा। तभी यह देश नशा मुक्त हो पाएगा। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा.कमला वर्मा भी मौजूद थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static