घर पर बुलाकर 70 साल के व्यक्ति ने मासूम की लूटी इज्जत

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 04:42 PM (IST)

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर में एक 13 साल की मासूम को अपने घर पर काम करने के बहाने बुलाकर एक 70 साल के करीब वृद्व ने मासूम के साथ हैवानियत कर दी। 

 

हालांकि उस समय वृद्व घर पर अकेला था और पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसकी आवाज सुनकर पीड़िता की चाची ने उसे देख लिया और वृद्व राजाराम से मासूम को छुडवाकर सीधे गांधी नगर पुलिस चौकी ले आई।

 

पुलिस ने मासूम को आते ही मामला दर्ज कर वृद्व को हिरासत में ले लिया और तभी पुलिस ने पीड़िता के ब्यान भी मैजिस्ट्रेट करवा दिया, यहां लडकी ने मैजिस्ट्रेट को सब कुछ साफ-साफ बता दिया।

 

पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरास्त में लेकर उसका मेडिकल करवा दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static