मां से झगड़ा कर निकली थी घर से, पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 12:30 PM (IST)

फरीदाबाद(सूरजमल):सैक्टर-15 ए.पी.जे. स्कूल के निकट स्थित पार्क के एक पेड़ पर गत सुबह फांसी के फंदे पर एक लड़की का शव संदिग्ध हालातों मेें लटका मिला। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि लड़की अपनी मां से झगड़ा होने पर बुधवार रात घर से निकल आई थी और परिजन उसको तलाश रहे थे। जिसके चलते लड़की के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक सैक्टर 15 ए पी जे स्कूल के पास पार्क में एक लड़की का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। आसपास के इलाके से लोगों को बुलाकर लड़की का शव दिखाया। दूसरी ओर लड़की के परिजन भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए और उसकी पहचान कर ली। 

लड़की की पहचान अजरौंदा निवासी रवीना खातून के रूप में हुई। पुलिस को पता लगा कि रवीना मूल रूप से उत्तर दानापुर बेस्ट बंगाल की रहने वाली है और यहां घरों में काम करती थी। बुधवार रात में किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static