VIDEO: गीता नांगली ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा इनेलो का दामन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 09:13 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): भाजपा समर्थित जिला परिषद चैयरमेन गीता नांगली ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया है, अब वह इनेलो का साथ देने वाली हैं। चेयरमेन के पति कृष्ण नांगली ने मीडिया के सामने आकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह जानकारी साझा की। उनका कहना है कि, सुभाष बराला किसी और नेता का कार्यक्रम अपने क्षेत्र में नहीं होने देना चाहते। गीता नांगली ने हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में इनेला ज्वाइन की है। उनके इस कदम से भाजपा के साथ सुभाष बराला को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।

PunjabKesari

जिला परिषद चैयरमेन के पति कृष्ण नांगली ने कहा कि, वे पिछले एक साल से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की तानाशाही से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पार्टी में वर्कर्स की ना तो कोई सुनवाई है और ना ही कोई मान-सम्मान मिलता है। कृष्ण नांगली ने बराला पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बराला टोहाना हल्के के किसी और भाजपा नेता को ही आने नहीं देना चाहते। वह खुद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और राज्य सभा सांसद सुभाष चन्द्रा का कार्यक्रम लेकर आए लेकिन बराला ने उक्त दोनों कार्यक्रम रद्द करवा दिए।

कृष्ण नांगली ने कहा कि, कुछ अधिकारी जिले में मलाईखोर बने हुए हैं जिनके तबादले को लेकर कई बार सीएम से मिल चुके हैं। लेकिन सुभाष बराला इन अधिकारियों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में कई एजेंडे व ग्रांट पास हो चुकी हैं लेकिन इन ग्रांटों को जारी नहीं किया जा रहा है।

PunjabKesari

नांगली ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बराला के कारण पार्टी के करीब 98 प्रतिशत वर्कर घुटन महसूस कर रहे हैं। ऐसे में चैयरमेन पद पर रहते हुए जनता की उम्मीदें पूरी नहीं कर पाने में बराला के कारण काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा, अब वे इनैलो ज्वाईन कर चुके हैं और भाजपा से उनका अब कोई लेना-देना नहीं है। 2 दिसंबर को टोहाना के गांव नांगली में वे करीब 20 हजार समर्थको के साथ कार्यक्रम करेंगे जिसमें मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत चौटाला होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static