खुद के किडनैप होने का ड्रामा रचने वाला JE गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 10:38 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल के सेक्टर 14 निवासी व सेक्टर 6 में बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारी JE दिनेश रेलन को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेई के ऊपर पुलिस को गुमराह करने का अारोप है। अारोपी के खिलाफ करनाल के इंद्री थाना में 420 के 2 मामले दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अारोपी जेई ने 3 बार घर से लापता होकर खुद के किडनैप होने का ड्रामा रचा। इसी के चलते अारोपी कई महिनों तक करनाल पुलिस को गुमराह कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद JE ने अपना जुर्म खुद कबूल किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static