रेल ट्रैक से मिला 32 वर्षीय युवक का शव

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 03:13 PM (IST)

यमुनानगर:शनिवार की सुबह रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मामले की सूचना मिलने पर जी.आर.पी. के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में रखवा दिया है। यमुनानगर-जगाधरी राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव रेल लाइन पर पड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की लोकेशन दराजपुर से जगाधरी वर्कशॉप डाऊन है। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है और सुबह किसी ट्रेन से गिरने से उसकी मृत्यु हुई है। मामले में जांच अधिकारी एच.सी. कुलदीप सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static