5 महीने में दूसरी हरियाणवी गायिका की हत्या, अब ममता का गला रेतकर कत्ल (VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 09:17 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा प्रदेश में मशहूर रागिनी गायिका ममता की हत्या का खुलासा उसका शव बरामद होने से हुआ है। गायिका का शव रोहतक के बनियानी गांव खेतों में पड़ा मिला।

PunjabKesari

गायिका की हत्या गला काटकर की गई है। ग्रामीणों के सूचना दिए जाने पर मौके पर पहंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari
बता दें कि, कलानौर की रहने वाली गायिका ममता 14 जनवरी को किसी कार्यक्रम के लिए गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। जिसपर उनके बेटे ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में ममता की गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
PunjabKesari
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

ममता के बेटे भारत ने पुलिस से कहा था कि ममता रविवार सुबह साढ़े आठ बजे गोहाना के नंदीशाला में प्रोग्राम के लिए निकली थीं। भारत ने बताया, "उनके साथ मोहित नाम का कलाकार था, वो उसी के साथ कार से निकली थीं। जैसे ही गाड़ी लाहली गांव के पास पहुंची तो एक कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया।"

"कार से दो युवक उतरे और ममता से बात करने लगे। ममता ने मोहित से कहा कि वे युवकों को जानती हैं और उनके साथ अपनी सहेली के घर जा रही हैं। उन्होंने 30 मिनट बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास मोहित से मिलने की बात भी कही।"

"मोहित अपनी गाड़ी लेकर रोहतक बस स्टैंड पर गायिका का इंतजार करता रहा। करीब एक घंटे के बाद उसने ममता के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मोहित ने ममता की फैमिली को पूरा मामला बताया।"

सोमवार तक मोबाइल पर जा रही थी रिंग
भारत ने बताया था कि उसने मां को कई बार फोन किया। सोमवार सुबह करीब चार बजे रिंग जा रही थी, लेकिन फोन को किसी ने भी नहीं उठाया। दोपहर बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। मोहित का कहना है कि उसने दोनों युवकों को पहले कभी नहीं देखा था, जबकि वो दो साल से ममता के साथ काम कर रहा था।

अक्टूबर में हुई थी एक और सिंगर की हत्या
 अक्टूबर 2017 में हरियाणवी फोक सिंगर और डांसर हर्षिता दाहिया (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनीपत के रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और फिर दो लोग बाहर आए। हर्षिता दहिया के दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद नजदीक से हर्षिता को चार गोलियां मारी। वारदात से कुछ घंटे पहले ही हर्षिता ने फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। वीडियो में उसने कहा कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static