साइकिल चला कर वोट डालने पहुंचे लाडवा से विधायक पवन सैनी

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी):राष्ट्रपति चुनाव 2017 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जहां दिग्गज नेताओं ने हरियाणा विधानसभा में वोट डाला। वहीं, दूसरी ओरलाडवा से विधायक पवन सैनी भी साइकिल चला कर विधानसभा परिसर पहुंचे और वोट डाला। 

CPS कमल गुप्ता ने डाला पहला वोट
राष्ट्रपति पद के लिए CPS कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने दूसरे नंबर पर वोट डाला। इसके साथ ही बनवारी लाल, हरविंदर कल्याण , कृष्ण बेदी, कर्ण देव कंबोज, घनश्याम शराफ , किरण चौधरी, मनीष ग्रोवर , रविन्द्र मछरौली, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, कविता जैन और ओमप्रकाश धनखड़, कुलवंत बाजीगर, ओपी धनखड़, लतिका शर्मा व सुभाष सुधा ने भी मतदान कर दिया है। 

जानिए अब तक कितने डाले गए वोट
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक 71 वोट डाले गए हैं। हरियाणा के कुल 90 विधायकों मतदान करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static