कार नहर में गिरने से छह लापता,एक सुरक्ष्रित बचा

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2016 - 08:01 PM (IST)

अंबाला (राेजी बहल):  पंजाब के माछीवाड़ा में शादी से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरने से छह लोग लापता हो गए। कार में कुल सात लोग सवार थे,इनमें से अम्बाला का दलबीर सिंह सुरक्षित बच गया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। शेष की तलाश जारी है। हादसे में शामिल परिवार के घर गांव वालों का तांता लग गया। सूचना मिलते गमगीन रिश्तेदार शाहपुर पहुंचे।

अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंव शाहपुर में डॉक्टर निर्मल सिंह के परिवार को क्या पता था क़ि वे जिस शादी में पंजाब के माछीवाड़ा जा रहे हैं वहां वापिस लौटते मौत उनका इंतजार कर रही है। गंव के पंच ने बताया क़ि डॉक्टर निर्मल सिंह का इकलौता बेटा दलबीर सिंह अपनी पत्नी,एक साल के बेटे, अपनी दो सालियों के परिवार सहित पंजाब के माछीवाड़ा शादी में गया था। आज सुबह वापसी में सात लोग दलबीर के साथ आल्टो कार में सवार होकर वापिस लौट रहे थे तो लुधियाना के पास उनकी कार अचानक नहर में जा गिरी। जैसे ही इस हादसे की सूचना शाहपुर में उनके परिजनों को मिली तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।

दलबीर सिंह के पिता डॉक्टर निर्मल सिंह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए निकल गए। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल हाल है। आसपास के लोग उनके घर शोकग्रस्त बैठे थे। किसी को पूरी घटना की जानकारी नही है बस इतना पता है क़ि दलबीर सिंह को नहर से निकाल कर PGI दाखिल करवाया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static