बच्चा बोला-पिता शराब पीकर मां को पीटता था, इसलिए घर से भागा

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:16 PM (IST)

अम्बाला शहर(बलविंद्र): करीब एक साल से घर से भागे बच्चे के माता-पिता को सी.डब्ल्यू.सी.ने खोज निकाला है। सालभर से चाइल्ड लाइन के संरक्षण में रह रहे बच्चे (5) के परिजनों की तलाश जारी थी। हालांकि बच्चा सब कुछ जानता था, लेकिन वह चाइल्ड लाइन अधिकारियों को गुमराह करता रहा। उसने बताया था कि उसके माता-पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है, लेकिन बुधवार को सी.डब्ल्यू.सी. ने बच्चे की पुन: काऊंसलिंग की तो एक सच सामने आया।

 बच्चे ने बताया कि उसके पिता सुधीर जोकि शराब पीकर उसकी मां के साथ हररोज मारपीट करते थे। जो उसे अच्छा नहीं लगता था। इस वजह से वह घर से भाग निकला। बच्चे ने बताया कि वह दिल्ली के बादली एरिया का रहने वाला है। इसके बाद सी.डब्ल्यू.सी. ने क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया, जिसमें पुलिस ने बताया कि उक्त बच्चे के माता-पिता ने 1 जून 2017 में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब दिल्ली पुलिस बच्चे के परिजनों के साथ आज अम्बाला आएगी। 
 

इस बारे में सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य गुरदेव सिंह मुंडेर ने बताया कि बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया गया है। वीरवार को पुलिस उनको लेकर अम्बाला पहुंचेगी। बच्चा घर से भागा हुआ है। इसका पता उन्होंने दिल्ली के उस थाने से लगाया गया है, जहां गुमशुदगी का केस दर्ज था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static