आधार कार्ड न होने पर मरीज को नहीं मिलेगी OPD (Watch Pics)

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2016 - 02:16 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में ई.सेवा उपचार करने के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया। ट्रायल के पहले दिन 387 मरीजों का डाटा ऑनलाइन हो पाया है। अब मरीजों को ओ.पी.डी. पर्ची कटवाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। अगर मरीज के पास आधार कार्ड नहीं होगा तो सोमवार से उसकी ओ.पी.डी. पर्ची नहीं कट सकेगी। मरीज आधार कार्ड देंगे तो कर्मचारी उसे कंप्यूटर में फीड कर मरीज का सारा डाटा ऑनलाइन करेंगे। शनिवार कई मरीजों के पास आधार कार्ड नहीं थे, लेकिन मरीज परेशान न हो इसके लिए कर्मचारियों ने ओ.पी.डी. पर्ची काटने के बाद अगली बार मरीज को अपना आधार कार्ड लाने के लिए कहा। वहीं नोटिस भी चिपका दिया कि ओ.पी.डी. पर्ची कटवाने के लिए अाधार कार्ड होना जरूरी है।

 

3 कंप्यूटरों पर होगा मरीजों का डाटा फीड

मरीजों का ऑनलाइन डाटा ओ.पी.डी. कमरे में लगे 3 कंप्यूटर पर फीड होगा। तीनों कंप्यूटर में अलग-अलग मरीजों का डाटा फीड होगा। इसमें एक कंप्यूटर में सिटीजन, गर्भवती महिलाएं, अशक्त लोगों को डाटा अलग फीड होगा। दूसरे तीसरे कंप्यूटर पर पुरुष-महिला का अलग डाटा फीड कर ऑनलाइन किया जाएगा। 

 

पहले नागरिक अस्पताल के कर्मचारी पहले कमरे के अंदर से ही पर्ची कटवाते थे, लेकिन अब स्टाफ की भी ओ.पी.डी. पर्ची कमरे के बाहर बने सीनियर सिटीजन खिड़की पर ही कटेगी। इसके लिए सभी स्टाफ कर्मचारियों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मरीजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए शनिवार को पहले ट्रायल के रूप में प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। यह एक दिन का ट्रायल किया गया था। अब सोमवार से कर्मचारियों की असली परीक्षा शुरू होगी क्योंकि सोमवार को अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ होती है।

 

ऑनलाइन डाटा कहीं भी देख पाएंगे डॉक्टर

डॉ अो.पी. दहमीवाल एस.एम.ओ. ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मरीजों का ऑनलाइन डाटा फीड करना शुरू कर दिया गया है। अब डॉक्टर किसी भी जगह बैठे मरीज के बारे में सारी जानकारी ऑनलाइन डाटा से देख पाएंगे। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static