ताला तोड़कर घर से 14 लाख रुपए की नकदी चोरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 07:59 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र मे एक महिला ने उसके किराए के मकान से 14 लाख रुपए की नकदी चोरी होने को लेकर केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसने एक प्लाट बेचा था, जिसके दस लाख रुपए व उसके पास रखी कुल 14 लाख रुपए को एक बैग में रखकर अपने दिल्ली के मकान पर चली गई। इसके बाद जब वह 21 मार्च को वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला और मकान पर दूसरा ताला लगा मिला। जब उसने मकान मालिक से पूछा तो ताला टूटने के बाद उसने बदलने की बात कही।

 

 

मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाली महिला संगीता कुमारी ने बताया कि वह धानी चौक नियर विशाल टावर वजीराबाद सेक्टर-52 में पिछले ढाई साल से किराए पर रहती है। गत 7 फरवरी 2025 को उसने अपना हाजीपुर पातली स्थित एक प्लाट बेचा, जिससे करीब 10 लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा चार लाख रुपए उसके पास थे। उसने कुल 14 लाख रुपए अपने मकान में रखे थे। इसके अलावा सोने की चेन व इयररिंग भी रखी थी। 13 फरवरी 2025 को आखिरी बार गुरुग्राम वाले पर आई थी। इसके बाद वह अपनी बीमारी और अपने काम में व्यस्त हो गई और गत 21 मार्च को वह गुरुग्राम के मकान पर पहुंची तो मकान का ताला टूटा मिला और मकान में रखे 14 लाख रुपए व चेन व इयररिंग्स भी गायब मिली। जब मकान मालिक नवीन से बात की तो उसने कहा कि मकान का ताला टूटने के कारण उसने ताला बदल दिया था। इसके बाद महिला ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static