नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 07:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 थाना एरिया में नेपाल मूल के युवक ने अपने रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक नौकरी न मिलने से पिछले दो माह से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

 

जानकारी अनुसार,  नेपाल निवासी सरोज थापा (33) के गुड़गांव के चकरपुर में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह कुकिंग का करता था, लेकिन पिछले दो माह कोई काम या नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। रविवार की सुबह सरोज थापा ने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। परिवार वालों ने जब सरोज थापा को फंदा लगाकर आत्महत्या किए हुए पाया तो पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नौकरी व काम न मिलने पर सरोज थापा के परेशान रहने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static