18 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता बोली-परिवार के दबाव में दी शिकायत

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2016 - 03:12 PM (IST)

गुड़गांव (रीतेश): बादशाहपुर से सटे एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के 18 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि बुधवार को जब पुलिस ने महिला को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया तो पीड़िता अपने बयान से पलट गई और बताया कि उसने परिवार के दबाव में आकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कादरपुर की महिला ने पुलिस शिकायत में बताया है कि बीते 23 अप्रैल की रात वह अपने घर में सो रही थी। घर के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। रात को गांव के ही करीब 18 की संख्या में लोग उसके घर आए और दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए व उसे उठा कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। हादसे से महिला बेहोश हो गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मंगलवार की शाम वह परिजनों के साथ वह बादशाहपुर थाना जाकर पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए गांव के ही 18 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी होते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। इस संबंध में एस.एच.ओ. बादशाहपुर प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला ने मैजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान पलट दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static