पुलिस ने महिलाओं के लिए शुरू किया ऑरेंज कैम्पेन

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2015 - 12:44 PM (IST)

पंचकूला, (उमंग श्योराण) : महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने के लिए पंचकूला-अम्बाला पुलिस कमिश्नर ने ऑरेंज कैम्पेन का शुभारम्भ कर महिलाओं को जागरूक किया। आज इस अवसर पर पंचकूला के निजी और सरकारी स्कूलों की महिला अध्यापिकाओं को पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने सम्बोधित किया। कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। महिलाओं को उन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने और उनसे लड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम से महिला संगठनों को भी जोड़ा जा रहा है। इसके तहत 9 और 10 दिसम्बर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इससे समाज में यह सन्देश भी दिया जाएगा कि महिलाओं के साथ किये गए अत्याचार स्वीकार्य नहीं हैं। इसके अलावा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वॉक एंड रन के अलावा जागरूकता के लिए कई अन्य कारगर कदम भी उठाये जायेंगे।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि उनकी इस मुहिम में महिलाएं साथ आएं और अपनी आवाज उठाएं। उनके द्वारा एक नया मोबाइल नंबर 98154 -41091 भी जारी किया है,ताकि महिलाएं और लड़कियां तुरंत फोन करके अपनी समस्या के बारे में पुलिस को सूचित कर सकें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं और सफर करने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस करें उनके लिए उनकी वर्कशॉप भी लगाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static