रोहतक रेंज में 100 लोगों को हिरासत में लिया: IG

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 11:15 AM (IST)

रोहतक:साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को आज सजा सुनाई जाएगी, जिसके चलते रोहतक में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। वहीं धारा 144 के बाद भी रोहतक में डेरा समर्थक इकट्ठे हो गए, जिसके चलते पुलिस ने सख्ती के साथ 100 लोगों को पुलिस में हिरासत मेें लिया है। ये जानकारी रोहतक आई.जी. ने दी है। हालांकि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मार दी जाए, लेकिन फिर भी डेरा समर्थक रोहतक में इकट्ठा होने से बाज नहीं आ रहे।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम को आज सी.बी.आई.स्पेशल कोर्ट यानि रोहतक जेल में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाएगी। जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि सजा के ऐलान के बाद हरियाणा और पंजाब सहित देश के अन्य हिस्सों में एक बार फिर से हिंसा भड़क सकती है। इसी आशंका के चलते हरियाणा सरकार कोई चांस नहीं लेना चाहती है। सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static