सिक्किम हादसे में शहीद हुए हरियाणा के 2 लाल, CM मनोहर लाल ने ट्वीट कर जताया दुख

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 01:52 PM (IST)

बाढडा(शिव कुमार): सिक्किम में भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के 16 जवानों में हरियाणा हरियाणा के भी दो बेटे शामिल हैं। चरखी दादरी के गांव झोझू कलां के रहने वाले अरविंद और हिसार जिले के अग्रोहा के गांव संडोल के रहने वाले सोमवीर की शहादत की खबर मिलते ही दोनों के गांव में शोक की लहर दौड गई।

 

 

दरअसल शुक्रवार को सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें 16 जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस एक एक तीखे मोड़ पर फिसल गई और सीधी जाकर खाई में जा गिरी। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच 16 जवानों ने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस दुखद दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उत्तरी सिक्किम में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के दौरान सेना के जवानों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। राष्ट्र उनकी सेवा व प्रतिबद्धता के लिए वीर सपूतों को नमन करता है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static