डिलीवरी के बाद 20 वर्षीय महिला की सरकारी अस्पताल में मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 07:49 PM (IST)

पलवल (दिनेश): पलवल में एक 20 वर्षीय विवाहिता की डिलीवरी के बाद सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। महिला हथीन के ममोलाका गांव में रहने वाली थी। महिला की मौत के बाद सरकारी अस्पताल में अफरातफरी के बीच आधे घंटे तक कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं हुआ कि महिला को हुआ क्या है। आखिर खुद ही अंदाजा लगा परिजन महिला को अपने घर वापस ले गए। वहीं महिला का पति भी पिछले 10 दिनों से लापता है, जिसके बारे अभी किसी को कुछ भी मालूम नही है। बताया जा रहा है कि गत 28 जून को एक ठेकेदार के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पलवल आया था, उसके बाद वापिस नहीं लौटा।

दरअसल, ममोलाका गांव की बीस वर्षीय महिला को डिलीवरी के लिए हथीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, वहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर हथीन से महिला को पलवल के जिला अस्पताल में भिजवाया गया। लेकिन जिस समय तक महिला पलवल जिला अस्पताल पहुंची, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने महिला का चेकअप किया तो वह सन्न रह गए। ईसीजी आदि जांच के बाद महिला डॉक्टर तथा अन्य नर्सिंग स्टाफ महिला को मृत जान इमरजेंसी वार्ड में ही छोड़ कर के चले गए। इमरजेंसी वार्ड में करीब आधे घंटे तक महिलाएं ज्यों ही पड़ी रही। कोई भी महिला के बारे में कुछ भी कहने से बचता रहा। महिला के परिजन भी असमंजस में थे कि महिला का इलाज क्यों नहीं किया जा रहा?

जानकारी के अनुसार महिला परमीना पत्नी सलीम का यह तीसरा बच्चा था,  जिसकी डिलीवरी के लिए उसे हथीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां पर महिला ने बच्चे को तो ठीक से जन्म दे दिया, लेकिन उसकी खुद की हालत इतनी बिगड़ गई कि कुछ ही समय में उसकी जान चली गई। 

वहीं उसका पति सलीम पिछले 10 दिनों से लापता है। उसके बारे में अभी तक किसी को कुछ मालूम नहीं है परिवार के लोग पिछले 10 दिनों से उसकी खोज कर रहे है, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि 28 जून को पलवल के एक ठेकेदार के साथ काम करने के लिए पलवल आया था। जिसने उसे आगरा चौक पर छोड़ दिया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा अब मृतका का पति सलीम कहां और किस अवस्था में है। किसी को मालूम नहीं है। इसको लेकर के भी परिवार काफी चिंता में है और ऊपर से महिला की मौत परिवार के लिए एक बड़े सदमे से कम नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static