फसल अवशेषों में आग लगाने पर पर 288 चालान कर लगाया 6 लाख 97 हजार रुपए का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 10:48 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरसेक के माध्यम से 244 और अन्य 133 माध्यमों से 377 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचनाएं प्राप्त हुई। इन सूचनाओं के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो 290 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की पुष्टिï हुई और 87 जगहों का पता नहीं लग पाया है। 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल किसानों को सरकार की योजना के प्रति जागरुक किया और साथ में ही 288 लोगों का चालान कर 6 लाख 97 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बुधवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के किसानों को लगातार फसल अवशेष प्रबंधन करके सरकार की योजना का लाभ लेने तथा फसल अवशेषों में आग न लगाने के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है। इन प्रयासों के बावजूद जिन लोगों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।


 उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का प्रबंधन करने पर सरकार द्वारा 878 किसानों के खाते में 66 लाख 95 हजार 140 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इन किसानों ने 6695.14 एकड़ जमीन के फसल अवशेषों के बेलर बनाए। इन किसानों को बेलर बनाने पर सरकार के नियमानुसार 1 हजार रुपए प्रति एकड़ मुहैया करवाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static