पीड़ित महिलाओं के लिए खट्टर सौगात, जल्द ही खुलेंगे 8 नए महिला थाने

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 03:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी):हरियाणा सरकार ने राज्य में उपमण्डल स्तर पर 8 नए महिला पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये पुलिस थाने राज्य में असंध, दादरी, हांसी, गोहाना, मानेसर, डबवाली, बल्लभगढ़ और नारायणगढ़ में खोले जाएंगे। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन नए पुलिस थानों को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि इन क्षेत्रों के पीड़ितों को जिला मुख्यालय पर स्थित महिला पुलिस थाने में पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें कठिनाई होती थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण उपमण्डलों पर महिला पुलिस थाने स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन पुलिस थानों के लिए स्टाफ की भी स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक महिला पुलिस थाने में एक महिला इंस्पैक्टर होगी। उन्होंने बताया कि असंध, दादरी, हांसी, गोहाना, डबवाली और नारायणगढ़ के प्रत्येक पुलिस थाने में 3 महिला सब-इंस्पैक्टर, 6 महिला सहायक सब-इंस्पैक्टर, 12 महिला हैड कांस्टेबल, 36 महिला कांस्टेबल होंगी। प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ और मानेसर पुलिस थानों में 4 महिला सब-इंस्पैक्टर, 8 महिला सहायक सब-इंस्पैक्टर, 16 महिला हैड कांस्टेबल और 40 महिला कांस्टेबल होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static