राहुल की यात्रा के ठहराव में धक्का मुक्की, रो पड़ी महिला, Deepender Hooda ने जताई नाराजगी (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 10:24 AM (IST)

फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह यात्रा फरीदाबाद पहुंच गई है। कल नूंह जिले से यात्रा गुरुग्राम के सोहाना पहुंची थी। यहां नाइट स्टे के बाद घने कोहरे में राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की। वहीं राहुल गांधी की यात्रा के ठहराव में पुलिस के साथ झड़प देखने को मिली जहां कुछ यात्रियों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच भी झड़प हो गई। इस दौरान महिला रो पड़ी। इसको लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने नाराजगी जताई। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए कल राहुल गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए सरकार द्वारा कोरोना को हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनसुख मांडविया ने उन्हें चिट्ठी लिखकर कहा कि कोरोना आ रहा है। इसलिए यात्रा को बंद किया जाए। मास्क पहना जाए। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा धर्म और जाति भारत के सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने और प्यार फैलाने का काम कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static