अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे आप पार्टी के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 12:22 PM (IST)

चरखी दादरी:चरखी दादरी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 7 कार्यकर्ताअों को गिरफ्तार किया है। कार्यकर्त्ता दादरी से रोहतक अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि रोहतक में अमित शाह के दौरे का आज आखिरी दिन है। पुलिस ने शक के आधार पर इन कार्यकर्ताअों को हिरासत में लिया है क्योंकि कल भी अनशन कर रहे संत गोपालदास ने तिलियार लेक पर चल रही शाह की बैठक के बाहर मरा हुआ नंदी लाकर हंगामा किया था। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ था, संत ने गाय के अधिकारों की मांग कर जयकारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। इस दौरान गोपालदास ने अपने शरीर पर नुकीली रस्सी से भी प्रहार किए थे। इसी प्रकार की घटनाअों को देखते हुए पुलिस सर्तक है। आज रोहतक में अमित शाह के दौरे का आखरी दिन है अौर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इन कार्यकर्ताअों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static