अभय चौटाला ने लगाया आरोप - भाजपा नेता कर रहे जनता के पैसों से विदेशों में सैरसपाटा

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 12:27 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): इनेलो नेता अभय चौटाला आज एक प्रेसवार्ता में बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेशी के दौरों को ढकोसला करार देते हुए कहा कि इन दौरों का रिजल्ट जीरो है, और ये मात्र भाजपा नेताओं का सैरसपाटा है। वहीं प्रदेश की हालत खराब करने में कांग्रेस का अहम योगदान बताया। अभय चौटाला ने भाजपा सरकार के तीन साल फेल बताएं हैं। उनका कहना है कि, जनता के पैसों का भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसका पाई-पाई हिसाब लिया जाएगा।

अभय चौटाला ने प्रदेश बीजेपी सरकार के बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ को फैल बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर क्राईम का ग्राफ लगातार बड़ा है, जिसमें गरीब आदमी क्राईम का ज्यादा शिकार हुआ है। उनके  मुताबिक बीजेपी सरकार में क्रिमिनलों को बढ़ावा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री पर बयानबाजी करते हुए अभय ने कहा कि, प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के कारण बीजेपी के नेता रामबिलास शर्मा को पी जी आई में 15 दिन काटने पड़े थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static