मांगें न मानने तक जारी रहेगा जेल भरो आंदोलन : अभय

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 10:27 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): इनेलो-बसपा गठबंधन की ओर से जगाधरी अनाज मंडी में जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला ने की। उनके साथ बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इनके नेतृत्व में दोनों पार्टी के 430 पुरुष कार्यकर्त्ता व 17 महिला कार्यकर्त्ताअों ने गिरफ्तारियांं दी। 

उन्होंने कहा कि यह जेल भरो आंदोलन 4 मुद्दों को लेकर है। पहला एस.वाई.एल. का पानी आए। दूसरा दादूपुर नलवी नहर को चालू किया जाए। तीसरा मेवात नहर को पुन: जीवित किया जाए। चौथा स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक चारों मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक जेल भरो आंदोलन प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में जारी रहेगा। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि जल किसी का नहीं सबका सांझा है। एस.वाई.एल. के पीछे कांग्रेस और भाजपा की लापरवाही रही है। सारा पानी पाकिस्तान जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कुंवारे होने का झूठा शपथ पत्र दिया। ऐसे में जब वे अपनी पत्नी को इंसाफ नहीं दे सकते तो देश-प्रदेश की बेटी से कैसे इंसाफ करेंगे। इनेलो से पूर्व शहर विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि अब एकजुट हो जाओ और इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार लाने के लिए सोना छोड़ दो। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static