हरियाणा: अभय चौटाला ने खुद संभाला कंबाइन का स्टेयरिंग और काटी गेहूं, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 06:53 PM (IST)

सिरसा: हरियाणा में लॉकडाउन के बीच गेहूं की कटाई और मंडी में खरीद का काम जोरों पर हैं। इसमें छोटे से लेकर बड़ा किसान सब लगे हुए हैं। हरियाणा के इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला भी पीछे नहीं है। अभय चौटाला ने शनिवार को खुद कंबाइन का स्टेयरिंग संभाला और गेहूं की कटाई कई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि किसान के दुख-सुख समझने के लिए किसान बनना पड़ता है। 

PunjabKesari, Haryana

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला तेजाखड़ा फार्म हाउस पर रहते हैं। वहां उन्होंने खेतों के बीच अपनी कोठी बना रखी है। 

PunjabKesari, haryana

इन दिनों हरियाणा में गेहूं की कटाई चल रही है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला खुद भी खेती करते हैं। इसके चलते उन्होंने खुद कंबाइन चलाकर अपने गेहूं की कटाई की। 

PunjabKesari, Abhay

अभय सिंह चौटाला ने गेहूं की खरीद शुरू होते ही खुद काफी मंडियों का दौरा किया था हालांकि बाद में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के चलते मंडियों का दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने किसानों से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे। 

PunjabKesari, abhay

हरियाणा में गेहूं खरीद को छह दिन हो गए हैं। पूरे हरियाणा की 1800 से अधिक खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदी जा रही है। इस समय कोरोना वायरस के बीच किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भेजे जा रहे मैसेज के बाद ही फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static